loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

मेडिसिन का नोबेल: अमेरिका और जापान के 3 वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि

भारत इंफो : मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। इस बार यह अवॉर्ड तीन वैज्ञानिकों को उनकी अभूतपूर्व रिसर्च के लिए दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में अमेरिका के दो वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल के साथ जापान के शिमोन साकागुची शामिल हैं। इन्हें यह सम्मान पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस पर शोध के लिए दिया गया है।

क्या है पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस?
पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस शरीर की इम्यून सिस्टम की वह क्षमता है, जिसके जरिए यह अपने ही टिशू पर हमला नहीं करता। इस खोज से कैंसर के इलाज और अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नोबेल कमेटी ने इसे चिकित्सा विज्ञान के लिए नई दिशा बताई है।

13 अक्टूबर तक जारी रहेगा नोबेल ऐलान
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला 6 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें फिजिक्स, साहित्य और शांति सहित अन्य श्रेणियां शामिल हैं। नोबेल विजेताओं को लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *