Thursday, December 18, 2025
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

अक्टूबर में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, जारी हो गई छुट्टियों की लिस्ट

भारत इंफो : नवरात्रि की शुरुआत होते ही देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अक्टूबर महीने में 31 दिन में लगभग 21 दिनों तक छुट्टी का माहौल रहेगा। दशहरा से दिवाली, करवा चौथ से छठ तक – इस महीने किसी न किसी राज्य में सरकार, बैंक, स्कूल या कॉलेज बंद ही रहने वाले हैं।

नवरात्रि से शुरू होगा सिलसिला

1 अक्टूबर – महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश

2 अक्टूबर – दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती, डबल छुट्टी

3 से 6 अक्टूबर – त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा की छुट्टियाँ

रविवार और शनिवार की छुट्टियां

रविवार – 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर

शनिवार – 4 और 18 अक्टूबर (दूसरा और चौथा शनिवार, बैंक व दफ्तर बंद)

अन्य खास त्योहारों पर अवकाश

7 अक्टूबर – भगवान वाल्मीकि जयंती

10 अक्टूबर – करवा चौथ (कई जगह विशेष छुट्टी)

दिवाली का त्योहार और उसके बाद

18 अक्टूबर – धनतेरस

19 अक्टूबर – रविवार

20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)

21 अक्टूबर – दिवाली

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर – भाई दूज

छठ पूजा और महीने का अंत

27–28 अक्टूबर – छठ पूजा (बिहार, यूपी आदि राज्यों में बड़ा अवकाश)

31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद समेत कुछ बैंकों में छुट्टी)

21 दिन छुट्टी का रहेगा माहौल

अक्टूबर में कुल 31 दिनों में से लगभग 21 दिन किसी न किसी कारण से छुट्टी का माहौल रहेगा। स्कूल, कॉलेज, बैंक और कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगर आप यात्रा या कोई योजना बना रहे हैं, तो पहले से छुट्टी कैलेंडर ज़रूर देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *