loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

जालंधर में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, दोनों टांगे टूटीं

भारत इंफो : जालंधर में चौगिटी फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी दोनों टांगे टूट गई है

चश्मदीद के मुताबिक वह अपने परिजनों को छोड़कर लौट रहा था, तभी उसने देखा कि एक युवक ट्रक के नीचे दबा हुआ था। स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक की जेब से मोबाइल फोन बरामद कर उसके परिजनों को खबर दी गई। थोड़ी देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

टैंकर ड्राइवर रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे से पहले आर्मी की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी थी, जिसके चलते बाइक ट्रक के नीचे आ गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *