loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

जालंधर में 13 साल की बच्ची ने निगला ज़हर, दो युवकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप!

भारत इंफो : जालंधर भार्गव कैंप इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इलाज के दौरान बच्ची ने अपने बयान में दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए।

पीड़िता के बयान

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि भार्गव कैंप निवासी करण और मोहित उसे रोजाना मानसिक तौर पर परेशान करते थे। इसी वजह से वह गहरे डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ निगलने का कदम उठा लिया।

इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ती चली गई और बीते दिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार दोपहर परिजनों ने बस्ती शेख शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई सुखदेव चंद मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *