Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

फिर से धमकी: दिल्ली के स्कूलों में बम की सूचना, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

भारत इंफो : दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुतुब मीनार और नज़फगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल को धमकी भरा मेल आया था। स्कूल मैनेजमैंट ने जैसे ही मेल देखा तो तुरंत स्कूल को कैंपस खाली करवाया गया।

पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची

जैसे ही स्कूल मैनेजमैंट को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस बम स्कवॉड, फायर डिपार्टेमेंट की टीमें अलग-अलग स्कूल कैंपस में पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

लगातार मिल रही हैं धमकियां

पिछले कई महीनों से लगातार स्कूलों को धमकियां मिल रही हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करवाया जाता है और बाहर निकाला जाता है। पर जांच के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिलता। अभी तक मिली सभी धमकियां फर्जी ही निकली हैं। पर लगातार मिल रही धमकियों के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *