Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर के नामी वकील को गैंगस्टरों की धमकी , आरोपी को ऐसे फंसाया जाल में

भारत इंफो : जालंधर के मशहूर वकील मनदीप सचदेवा से गैंगस्टरों ने लाखों रुपये की फिरौती मांगी। धमकी दी गई कि रकम न देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पैसे लेने आया आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और सीआईए स्टाफ की मदद से वकील ने आरोपी को पैसे लेने के लिए बुलाया। तय समय पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

“मैं तो सिर्फ पैसे लेने आया था” – आरोपी

गिरफ्तार युवक का कहना है कि वह केवल किसी और के कहने पर पैसे लेने आया था। उसने दावा किया कि उसे फिरौती की साजिश की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *