loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कंगना रनौत की मानहानि याचिका खारिज, किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी बनी मुसीबत

भारत इंफो, डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रैस और मंडी से सांसद कंगना रनौत के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ दर्ज मानहानि केस को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद कंगना रनौत की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

विवादित ट्वीट जिसने मचाया था बवाल

साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने बठिंडा की 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को अपमानजनक तरीके से निशाना बनाया था। कंगना ने महिंदर कौर को “100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला” बताया था। इस विवादित ट्वीट के बाद पंजाब सहित पूरे देश में कंगना की जमकर आलोचना हुई थी।

महिंदर कौर ने दर्ज कराया था मानहानि केस

महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। करीब 13 महीने तक चलने वाली सुनवाई के बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका डाली थी, जिसे खारिज कर दिया गया। फिर कंगना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *