भारत इंफो, पंजाब : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले और नई पोस्टिंग आदेश जारी किए हैं। 10 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ से पंजाब के राज्यपाल द्वारा एक आदेश जारी किया गया, जिसमें तीन प्रमुख पुलिस अफसरों के ट्रांसफर और नए पदों पर तैनाती की घोषणा की गई है।
इस आदेश के अनुसार
-
जगदाले निलंबरी विजय, IPS (RR:2008) को DIG Counter Intelligence, Punjab, SAS Nagar से ट्रांसफर कर DIG Counter Intelligence, Punjab, SAS Nagar के साथ-साथ DIG Faridkot Range की जिम्मेदारी सौंपी गई।
-
दीपक पारीक, IPS (RR:2014) को SSP Tarn Taran से AIG SSOC, Punjab, SAS Nagar में पोस्ट किया गया।
-
रवजोत ग्रेवाल, IPS (RR:2015) को Joint Director IVC & SU, Vigilance Bureau, Punjab से SSP Tarn Taran का कार्यभार सौंपा गया।
आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह जॉइन करने का निर्देश दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पंजाब में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मामलों अलोक शेखर ने इस आदेश को जारी किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नए कार्यस्थल पर तत्काल सेवा संभालें।