loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

पंजाब में Punbus-PRTC बसों का चक्का जाम, कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

भारत इंफो, जालंधर : पंजाब में पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर बस सेवा पूरी तरह से बंद करने का ऐलान किया। यह प्रदर्शन वेतन में लगातार हो रही देरी के खिलाफ किया जा रहा है। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आंदोलन का मुख्य कारण
कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीनों से उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा। परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार से तुरंत बकाया वेतन जारी करने की मांग की है।

चेतावनी – आंदोलन और तेज होगा
कर्मचारी संगठन ने साफ कहा है अगर बकाया वेतन तुरंत नहीं दिया गया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। आने वाले दिनों में बड़े प्रदर्शन की संभावना भी जताई जा रही है।

इतने समय बंद रहेंगी बसें
पंजाब में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पनबस-पी.आर.टी.सी. बसों सेवाएं की सेवाएं ठप्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *