भारत इंफो, जालंधर : जालंधर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने दो नए मामलों में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने रमन अरोड़ा को 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने विधायक को तीन दिन का रिमांड दिया।
पहला मामला : पार्किंग ठेकेदार की शिकायत
विधायक रमन अरोड़ा पर पहला मामला पार्किंग ठेकेदार राजिंदर कुमार द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर आधारित था। शिकायत में विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। पहले से ही यह मामला कोर्ट में चल रहा था।
दूसरा मामला : लॉटरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप
कोर्ट में पेशी के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने विधायक रमन अरोड़ा पर लाटरी चलवाने की आड़ में पैसे लेने का आरोप लगाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को विधायक का तीन दिन का रिमांड प्रदान कर दिया ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
105 दिन बाद मिली थी जमानत
बता दें कि सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। ऐसे में रमन अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन रमन अरोड़ा के समधी की भी एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, जहां कोर्ट से 17 सिंतबर की तारीख दी गई है।
23 मई को घर से किया था अरेस्ट
रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था। विधायक रमन अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।