loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

पंजाब में बाढ़ के बीच सलमान खान का दिल छू लेने वाला बयान, यह कौम निस्वार्थ सेवा में सबसे आगे

बॉलीवुड के दबंग और सबके भाईजान सलमान खान अपनी चैरिटी के लिए काफी मशहूर है। अब वह पंजाब की मदद करने के लिए भी आगे हैं। सलमान खान ने बिग बॉस शो के दौरान पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से ही लोगों की मदद करता है, पर आज वह मुश्किल स्थिति में है तो अब हमारी बारी है उनकी मदद करने की।

निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध है पंजाबी कौम
सलमान खान ने शो के दौरान कहा कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही मची है। किसानों के घर बह गए हैं और कई घर गिर गए हैं, जिससे उन लोगों के पास रहने की जगह नहीं बची, जबकि ये वही किसान हैं जो हमारे लिए खाना उगाते हैं। यह कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह कौम बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद के लिए प्रसिद्ध है। सैकड़ों सालों तक इस कौम ने लोगों को खाना बांटा है, किसी को निराश नहीं किया और भूखे पेट वापस नहीं भेजा। अब हमारी बारी है, हमें भी अपना योगदान देना चाहिए। पंजाब के कई सिंगर पहले ही मदद कर चुके हैं, और हम लोग भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता की कोशिश कर रहे हैं।

कई बॉलीवुड कलाकार बढ़ा चुके हैं मदद का हाथ
आपको बता दें कि सलमान खान से पहले कई बॉलीवुड कलाकार पंजाब की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। एक्टर सोनू सूद अपनी टीम के साथ खुद लोगों की सेवा कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। जबकि रणदीप हुड्डा भी लोगों की मदद के लिए समाज सेवी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *