सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिलेंगी जिनसे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है, खासकर विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। धन के मामले में स्थिरता रहेगी लेकिन बड़े निवेश से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है लेकिन अधिक गर्म चीज़ों से परहेज करना ज़रूरी है।