Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

भीषण सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं स्कूल बसें, कई बच्चे गंभीर; देखें Video

भारत इंफो : उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो स्कूल बसें आपस में टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

सुबह साढ़े 7 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रूपवास गांव के पास सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। बच्चों से भरी जीजस मैरी स्कूल की बस सामने से आ रही रामाज्ञ स्कूल की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय जीजस मैरी स्कूल बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बस का चालक अंदर फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

ड्राइवर की हालत गंभीर, बच्चों का इलाज जारी
डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं, बस चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे ICU में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *