loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

भुल्लर की गिरफ्तारी पर CM मान का बड़ा बयान, कानून से ऊपर कोई नहीं

भारत इंफो : अमृतसर के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पुलिस ने पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्रीलालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं अब इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपना बयान दिया है।

CM मान का सख्त संदेश
गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाब में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सभी के लिए समान है।

‘पूरा पंजाब ही मेरा परिवार’
सीएम मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके लिए पूरा पंजाब एक परिवार की तरह है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह उनका करीबी ही क्यों न हो या किसी बड़े पद पर बैठा हो। उनकी सरकार का एजेंडा किसी की विरासत को बचाना नहीं है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की कैश डीलिंग या सिफारिश को पूरी तरह खत्म किया जा चुका है और पारदर्शिता के साथ शासन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *