loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

पंजाब में AAP महिला पार्षद के घर चली गोलियां, हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग

भारत इंफो : पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार देर रात आम आदमी पार्टी की एक मौजूदा महिला पार्षद के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। रतन सिंह चौक के पास करीब रात 12 बजे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने पार्षद के घर के बाहर पहुंचकर कई राउंड गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के समय पार्षद का पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

देर रात नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 12 बजे कुछ युवक नकाब पहनकर पार्षद के घर के बाहर पहुंचे और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश को लेकर हमले का शक
पार्षद के पति इंदरजीत ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने उन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिनके खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभव है उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पर यह जानलेवा हमला किया हो।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना के बाद डरे हुए परिवार ने तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिवार ने बताया कि पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है और इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ नकाबपोश युवक देर रात घर के बाहर आते हैं और अचानक गोलियां चलाकर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *