loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 15°C
Breaking News

CT University में छात्रों का प्रदर्शन, वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्माया

भारत इंफो : लुधियाना स्थित CT University में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ मुस्लिम छात्रों ने वाइस चांसलर के खिलाफ नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रमजान के दौरान सुविधाएं न मिलने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।

छात्रों ने लगाए गाली-गलौज के आरोप
वायरल वीडियो में छात्र दावा कर रहे हैं कि उन्हें इफ्तार और सहरी के समय खाने की व्यवस्था नहीं दी जा रही थी। आरोप यह भी लगाए गए कि वाइस चांसलर ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और एडमिशन रद्द कराने की धमकी दी, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

वीडियो वायरल होने पर मामले ने पकड़ा तूल
घटना ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब इल्तिजा मुफ्ती, जो महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं, ने वीडियो साझा कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। यूनिवर्सिटी मैनेजमैंट और छात्रों के बीच बातचीत के बाद स्थिति को फिलहाल शांत बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *