Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

किसान आंदोलन को लेकर नया विवाद, बिट्टू बोले- मुझे पिटवाने की थी योजना

भारत इंफो : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि किसान आंदोलन के समय उन्हें पिटवाकर माहौल खराब करने की साजिश रची गई थी। वह इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत देंगे और प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी तथा योगेंद्र यादव के खिलाफ जांच की मांग करेंगे।

हमले की आशंका का दावा
बिट्टू ने आरोप लगाया कि 6 साल पहले आंदोलन के दौरान प्रियंका गांधी ने उन्हें जबरन योगेंद्र यादव के पास भेजा था। जब वह वहां पहुंचे तो 500 से ज्यादा खालिस्तान समर्थक मौजूद थे और योगेंद्र यादव वहां से निकल गए। इसके बाद भीड़ ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा की गाड़ी को हुए नुकसान की घटना सबने देखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *