Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, CM मान का चल रहा है ईलाज

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धमकी दी गई है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को दोपहर 1 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी अस्पताल में सीएम भगवंत मान का ईलाज चल रहा है। इस धमकी के बाद पूरे राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसियां और पुलिस महकमा हाई अलर्ट मोड पर आ गया है।

धमकी में पोलोनियम और बेअंत सिंह का जिक्र
धमकी वाली ईमेल में दावा किया है कि “भाई दिलावर सिंह के वारिसों” ने मुख्यमंत्री को पोलोनियम से संक्रमित कर दिया है। मेल में सीधे तौर पर चुनौती दी गई है कि अगर सीएम इससे बच भी गए, तो उनका अंजाम पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। मेल में यहां तक लिखा गया है कि अस्पताल से सीएम की लाश ही बाहर निकलेगी।

छावनी में तब्दील हुआ फोर्टिस अस्पताल
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने फोर्टिस अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है। एहतियात के तौर पर यहां 5 बम निरोधक दस्तों को तैनात कर दिया गया है जो अस्पताल परिसर की तलाशी ले रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं और अस्पताल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

स्कूलों को भी भेजी गई थ्रेट मेल
शहर के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *