loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

BREAKING NEWS: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी का पुलिस एनकाउंटर

भारत इंफो : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शमिंदर सिंह को अमृतसर रूरल पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई। पुलिस के साथ हुई इस सीधी मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी है, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

अमृतसर रूरल पुलिस की जवाबी कार्रवाई

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब टीम ने आरोपी शमिंदर सिंह को सरेंडर करने के लिए कहा, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमलावर हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *