loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जालंधर के मॉडल टाउन में सुबह-सुबह सरेआम फायरिंग, हमलावर AAP नेता लक्की ओबराए की हत्या करके फरार

भारत इंफो : जालंधर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार मॉडल टाउन में शुक्रवार की सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

यह पूरी घटना गुरुद्वारा साहिब के ठीक बाहर अंजाम दी गई, जहाँ पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबराए को देखते ही उन पर गोलियों की बौछार कर दी। हमलावरों का इरादा कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए।

इस अचानक हुए हमले में लक्की ओबराए को संभलने का ज़रा भी मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में दहशत का माहौल और पुलिस की तफ्तीश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने बेहद ठंडे दिमाग से इस वारदात को अंजाम दिया और गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और दहशत के मारे आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हमलावरों की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *