loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भारत इंफो : लुधियाना के गांव कटाहरी के रहने वाले 27 वर्षीय पंजाबी युवक की कनाडा में मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमरवीर सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पढ़ाई के लिए गया था कनाडा
परिजनों के अनुसार अमरवीर सिंह वर्ष 2022 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। पढ़ाई के साथ-साथ वह ब्रैंपटन में वर्क परमिट पर ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। बाद में जानकारी सामने आई कि अमरवीर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

इसी साल पंजाब लौटने की थी तैयारी
अमरवीर सिंह के पिता सिंगारा सिंह ने बताया कि उनका बेटा इसी साल पंजाब आने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही परिवार को यह दुखद समाचार मिल गया। बेटे की असमय मौत से माता-पिता और अन्य परिजन सदमे में हैं।

कनाडा से गांव लाया जा रहा है शव
परिजनों ने बताया कि अमरवीर सिंह का शव कनाडा से गांव लाया जा रहा है। शव के गांव पहुंचते ही आज ही अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं और लोग नम आंखों से अमरवीर को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *