loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर सांसद चन्नी के घर के पास फायरिंग, बाल-बाल बचे युवक

भारत इंफो : मोहाली के मोरिंडा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के आवास के पास फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के दौरान सुरिंदर सिंह ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

साथी ने खींचकर बचाई जान
घटना के दौरान मौजूद व्यक्ति ने बताया कि गोली चलने के वक्त उसने कुलविंदर सिंह काली को तुरंत पकड़कर पीछे खींच लिया, जिससे वह गोली की चपेट में आने से बच गया। पीड़ित का कहना है कि अगर समय रहते उसे नहीं खींचा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार के दस्तावेजों को लेकर हुआ था विवाद
पीड़ित कुलविंदर सिंह ने बताया कि ढोलन माजरा निवासी सुरिंदर सिंह से उसने एक स्विफ्ट कार खरीदी थी। कार के दस्तावेज देने को लेकर सुरिंदर काफी समय से टाल-मटोल कर रहा था। इसी सिलसिले में जब वह दस्तावेज लेने पहुंचा तो सुरिंदर ने उसे सांसद चन्नी की कोठी के बाहर रुकने के लिए कहा।

सांसद की कोठी के बाहर चला दी गोली
कुलविंदर के अनुसार जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, सुरिंदर ने अचानक उस पर गोली चला दी। इसी दौरान उसके साथी ने उसे खींच लिया, जिससे वह बच गया। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है।

पीड़ित ने प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार
आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *