loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 42°C
Breaking News

चलती ट्रेन में भड़की आग, इमरजेंसी चेन खींचकर कूदे यात्री, एक की मौत

भारत इंफो : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर येलमंचिली में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में भीषण आग लग गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 12:45 बजे की है, जब ट्रेन अनाकापल्ली जिले के येलमंचिली रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

B1 कोच से मिला शव, 70 वर्षीय यात्री की मौत
आग लगने के समय एक कोच में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे। पुलिस ने B1 कोच से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

एक कोच से दूसरे कोच में फैली लपटें
शुरूआती जानकारी के अनुसार सबसे पहले B1 कोच में आग लगी, जो कुछ ही समय में M2 कोच तक फैल गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकल आए। दोनों कोच पूरी तरह जल गए, जिसमें यात्रियों का सामान भी राख हो गया।

जले कोच अलग कर ट्रेन रवाना, जांच जारी
रेलवे प्रशासन ने जले हुए दोनों कोचों को अलग कर ट्रेन को एर्नाकुलम के लिए रवाना कर दिया। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमों को जांच में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *