Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

पंजाब में बड़ी वारदात: SBI ATM काटकर 29 लाख ले उड़े लुटेरे, बैंक की इस बड़ी गलती ने पुलिस को भी चौंकाया!

भारत इंफो : पंजाब के फगवाड़ा में खजूरलां गांव के पास चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एसबीआई (SBI) के एटीएम को अपना निशाना बनाया। लुटेरे एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखे 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बैंक की बड़ी लापरवाही आई सामने

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि इस लूट के पीछे बैंक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस द्वारा बार-बार लिखित निर्देश दिए जाने के बावजूद बैंक ने एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं किया था। इतना ही नहीं, बैंक की एएमसी (AMC) भी 1 तारीख से बंद पड़ी है, जिसके कारण सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ।

सीसीटीवी फुटेज देने में बैंक की आनाकानी

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने अब तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया नहीं करवाई है। डीएसपी ने कहा कि बैंक प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है, इसलिए अब बैंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सिफारिश भेजी जाएगी।

सरपंच के बयान पर मामला दर्ज

चूंकि बैंक अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान दर्ज नहीं कराया गया है, इसलिए पुलिस ने गांव के सरपंच के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है और एटीएम को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही लुटेरों के सुराग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *