loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

आज से ट्रेन का सफर महंगा: 215 KM से ज्यादा की यात्रा पर ढीली होगी जेब, जानें नया गणित

भारत इंफो : भारतीय रेलवे ने आज यानी 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। रेलवे ने प्रति किलोमीटर 2 पैसे के हिसाब से किराया बढ़ाने का फैसला किया है।

लंबी दूरी के सफर पर पड़ेगा सीधा असर

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ किराया केवल उन यात्रियों पर लागू होगा जो 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि आप 1000 किलोमीटर का सफर तय करते हैं, तो आपको अब पुराने किराए के मुकाबले 20 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

इन यात्रियों को मिली बड़ी राहत

राहत की बात यह है कि रेलवे ने छोटे सफर करने वालों का ख्याल रखा है। 215 किलोमीटर से कम की दूरी तय करने वाले यात्रियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, रोजाना सफर करने वाले मंथली सीजन टिकट (MST) यानी पास होल्डर्स पर भी इस बढ़ी हुई कीमतों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

पुराने टिकटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

अगर आपने आज (26 दिसंबर) से पहले ही अपनी टिकट बुक करवा ली थी, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। उन टिकटों पर पुराना किराया ही मान्य होगा और आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि, आज या आज के बाद ट्रेन के भीतर TTE से टिकट बनवाने या स्टेशन काउंटर से नई टिकट लेने पर बढ़ा हुआ रेट ही देना होगा।

सालाना 600 करोड़ की अतिरिक्त कमाई का लक्ष्य

रेलवे ने इस किराए वृद्धि की घोषणा 21 दिसंबर को ही कर दी थी। विभाग का अनुमान है कि इस मामूली बढ़ोतरी से रेलवे के खजाने में सालाना 600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व जुड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *