Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

कपिल शर्मा के Kaps Café पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

भारत इंफो : कॉमेडियन, एक्टर और फिल्ममेकर कपिल शर्मा का कनाडा स्थित कैफे ‘Kaps Café’ पिछले कुछ महीनों से तीन बार हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था। इस मामले में अब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस फायरिंग की साजिश में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ से जुड़े तार 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मान सिंह का सीधा संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर कनाडा में इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भारत लौट आया था। जानकारी यह भी मिली है कि मान सिंह की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थी।

षड्यंत्र की परतें खोलने में मिलेगी मदद, जांच जारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस गिरफ्तारी को पूरे षड्यंत्र की परतें खोलने के लिए बेहद अहम मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि मान सिंह की गिरफ्तारी से इस पूरे मामले में शामिल अन्य सहयोगियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, उनके वित्तीय लेनदेन और गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और इससे जुड़े सभी आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *