Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

अटवाल हाउस कॉलोनी फायरिंग केस : गैंगस्टर राहुल विदेश भागा, उसके पिता ने की थी रेकी, फिल्लौर पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भारत इंफो : जालंधर में फिल्लौर में अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मंदीप सिंह गोरा पर 4 दिन पहले हुई गैंगस्टर फायरिंग के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पीड़ित मंदीप सिंह गोरा ने अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्य आरोपी विदेश भागा, पिता पर दर्ज हो मामला

मंदीप सिंह गोरा ने दावा किया है कि इस घटना का मुख्य आरोपी राहुल देश छोड़कर विदेश भागने में कामयाब हो गया है, क्योंकि वह हाल ही में कनाडा से लौटा था। मंदीप ने पुलिस से मांग की है कि राहुल के विदेश भागने पर उसके पिता प्रिंथी चंद (जो बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी हैं) के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि रेकी करने के लिए राहुल का पिता ही आया था।

पिता पर ‘मास्टरमाइंड’ होने का आरोप

मंदीप का कहना है कि आरोपी राहुल खुद अधिकतर सीधे संपर्क में नहीं आता था। पहले उसका पिता प्रिंथी चंद ही घरों की कीमत पूछने के बहाने रेकी करता था। इसके बाद राहुल खुद घर खरीदने के बहाने लोगों से मिलने जाता और फिर वारदात को अंजाम देता था।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्रिंथी चंद ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था, इसलिए उसे भी इस केस में शामिल किया जाए। मंदीप ने यह भी दावा किया कि प्रिंथी चंद ने उनके अलावा तीन और घरों की रेकी भी की थी।

विदेशी पिस्तौल और इंटरनेशनल संपर्क की आशंका

मंदीप ने बताया कि फायरिंग में आरोपी राहुल ने विदेशी ‘Glock’ कंपनी की पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, “इतनी महंगी पिस्तौल हर किसी के पास नहीं होती। राहुल के संपर्क इंटरनेशनल हथियार तस्करों से हो सकते हैं।” मंदीप ने इस बात का भी ज़िक्र किया कि राहुल ने पिछले कुछ सालों में विदेश से लौटकर पंजाब में पैर जमाए हैं, और कुछ साल पहले उसके विवाह समारोह में कई मंत्री और नेता शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *