भारत इंफो : तमिलनाडु के करूर में बीते शुक्रवार, 27 सितंबर की शाम, अभिनेता और तमिलगागा विट्रियल काच्ची (टीवीके) पार्टी प्रमुख विजय की रैली में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हृदय विदारक हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।
दुर्घटना और विलंब का कारण
यह हादसा टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुआ। पार्टी प्रमुख विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी बनाई थी और 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं।
अनुमति से अधिक भीड़
करूर रैली के लिए प्रशासन ने केवल 10 हजार लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी थी, लेकिन वहां करीब 50 हजार लोग पहुंच गए।
विजय के पहुंचने में देरी
टीवीके के सोशल मीडिया हैंडल पर विजय के दोपहर तक पहुंचने की घोषणा की गई थी, जिसके चलते लोग सुबह 11 बजे से ही जुटने लगे थे। हालांकि, विजय निर्धारित समय से करीब सात घंटे देर से, शाम 7:40 बजे मंच पर पहुंचे।
भगदड़ का कारण
मंच पर पहुंचने के कुछ देर बाद, रैली के दौरान 9 साल की बच्ची के लापता होने की घोषणा की गई। इस अचानक हुए अफरातफरी और भीड़ के एक साथ जुटने के प्रयास में भगदड़ मच गई।हादसे में लगभग 95 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 51 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
सरकार और विजय की प्रतिक्रिया
इस गंभीर घटना के बाद, गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अभिनेता विजय रैली स्थल से घायलों से मिले बिना या संवेदना व्यक्त किए बिना सीधे चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई लौट गए।
हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना दुख व्यक्त किया:
“मेरा दिल टूट गया है। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
>