Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

जालंधर में पुलिस की नशे विरुद्ध मुहिम जारी, इस इलाके में सर्च ऑपरेशन पहुंची

भारत इंफो : पंजाब सरकार नशे के खिलाफ पूरे राज्य में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चला रही है। इसी मुहिम के तहत डीएसपी सरबजीत सिंह की मौजूदगी में भार्गव कैंप में ऑपरेशन कासो चलाया गया। ऑपरेशन के तहत नशे के खिलाफ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है ताकि नशा तस्करों और शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।

कासो ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई घरों की तालाशी ली। भारी पुलिस फोर्स को देख इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की तालाशी भी ली। इस दौरान लोगों से ड्रग तस्करों के बारे में सूचना देने की अपील की गई। अगर इलाके में कोई नशा बेचता या खरीदता किसी को दिखाई देता है तो वह पुलिस को सूचित करें, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसी के साथ उक्त तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *