loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

हॉकी की आत्मा पंजाब: नितिन कोहली बोले– सीएम मान की मौजूदगी से खिलाड़ियों का बढ़ेगा उत्साह

भारत इंफो : पंजाब हॉकी लीग के ग्रैंड फिनाले (फाइनल) को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस अवसर पर लीग के चेयरमैन नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

नितिन कोहली ने कहा कि हॉकी पंजाब की आत्मा है और इस बार का फिनाले राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।

इस मौके पर यह भी जानकारी दी गई कि हॉकी इंडिया ने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विशेष दान देने की घोषणा की है। नितिन कोहली ने कहा कि यह कदम न सिर्फ खेल को बढ़ावा देगा बल्कि समाज के प्रति खेल जगत की ज़िम्मेदारी को भी दर्शाएगा।

उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक खेल प्रेमी और लोग फिनाले में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएँ और साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *