loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने मंडाला छिन्ना पर धुस्सी बांध का किया दौरा, सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे

ख़बरिस्तान नेटवर्क : डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने वीरवार सुबह सुबह मंडाला छन्ना स्थित धुस्सी बांध का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बांध को और मज़बूत बनाने के लिए चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया और इस कार्य में दिन-रात जुटे जल निकासी व अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जल निकासी व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सैकड़ों स्वयंसेवक और समुदाय पिछले कई दिनों से बांध के संवेदनशील तट को मज़बूत बनाने और उसकी सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि ज़िला प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। पंजाब सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है और इस बांध को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

गौरतलब है कि सेना, एस.डी.आर.एफ., पुलिस की टुकड़ियां, श्रमिक, स्थानीय स्वयंसेवक और समुदाय के लोग बांध को और मज़बूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे है और प्रशासन व ड्रेनेज विभाग द्वारा अन्य जिलों से बड़ी संख्या में मिट्टी के बैग मंगवाकर यहां लगाए जा रहे है। हर स्तर पर योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है ताकि बांध को सुरक्षित रखा जा सके। दरिया का बहाव बांध की तरफ होने के कारण बांध की स्थिति संवेदनशील ज़रूर है, लेकिन बांध अभी भी खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *