loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

अमिताभ-अभिषेक बच्चन को गोली मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों बोला- मुंबई में मेरे 200 साथी सक्रिय

भारत इंफो : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दोनों अभिनेताओं को खुली चेतावनी दी है। पोस्ट में गैंगस्टर ने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।

साथियों की गिरफ्तारी के बाद बौखलाया गैंगस्टर
गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने यह दावा भी किया कि मुंबई में उसके करीब 200 साथी अभी भी सक्रिय हैं, जो किसी भी वक्त वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

एक दिन पहले ही गिरफ्तार हुए थे दो शार्पशूटर
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग करने की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने महज एक दिन पहले ही दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ही गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर यह धमकी भरी पोस्ट जारी की है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *