Wednesday, November 11, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अभिनेत्री समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में किया प्रपोज; समरीन ने दिखाई डायमंड रिंग

11.11.2026 को एक-दूजे के हुए अर्शदीप और समरीन, सोशल मीडिया पर साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें; क्रिकेट और फिल्म जगत से मिल रही बधाइयां

भारत इंफो, नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अभिनेत्री एवं मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने बुधवार, 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में समरीन को शादी के लिए प्रपोज किया। सामने आई तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों के बल बैठकर समरीन को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, समरीन ने भी अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर साझा की है। समरीन ने तस्वीरों के साथ बेहद भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “जिंदगी मुझे जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। जिंदगी भर साथ रहने के लिए। 11.11.2026 (हाय मंगेतर)।”

जुलाई में सार्वजनिक किया था रिश्ता

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं चल रही थीं। जुलाई 2026 में अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर समरीन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ‘My Person’ लिखा था। इसके बाद दोनों के रिश्ते पर लग रही अटकलों को विराम मिल गया था। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विकेट लेने के बाद अर्शदीप के खास डांस सेलिब्रेशन की भी खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया था कि यह डांस वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अक्सर करते हैं और इससे दोनों एक-दूसरे का मूड अच्छा करते हैं।

 

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वह अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने 2018 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई थी।

समरीन बॉलीवुड फिल्म ’83’, वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ और पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी-2’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह गुरु रंधावा, बादशाह और जुबिन नौटियाल जैसे गायकों के म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। सगाई की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सहित कई लोगों ने इस जोड़ी को शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल दोनों की शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *