भारत इंफो, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए जगतार सिंह हवारा को बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। अदालत में हवारा की पैरोल याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन इस दौरान मामले में कोई बहस नहीं हो सकी।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि वे अपना जवाब रजिस्ट्री में दाखिल करें। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।गौरतलब है कि जगतार सिंह हवारा को 21 सितंबर 1995 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद हैं। हवारा की पैरोल याचिका पर अब हाईकोर्ट में 19 नवंबर को आगे सुनवाई होगी।