Thursday, October 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर कैंट की कमान अब दीपक बाली के हाथ, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

भारत इंफो : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। इसी कड़ी में पार्टी ने दीपक बाली को जालंधर कैंट विधानसभा हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही जालंधर कैंट में पार्टी की जिम्मेदारी अब दीपक बाली के कंधों पर होगी।

दीपक बाली को मिली नई जिम्मेदारी
दीपक बाली पहले से ही आम आदमी पार्टी पंजाब में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वह पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और पंजाब सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार की भूमिका भी निभा चुके हैं। अब जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

राजविंदर थियाड़ा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
इससे पहले राजविंदर थियाड़ा जालंधर कैंट विधानसभा हलके की इंचार्ज थीं। अब पार्टी ने इस जिम्मेदारी के लिए दीपक बाली के नाम का ऐलान किया है। इस नियुक्ति के बाद जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर दीपक बाली की भूमिका अहम रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *