Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में पूर्व पार्षद के घर पर 8 गोलियां चलीं, गैंगस्टर गैंग से धमकियों का दावा

भारत इंफो : मोहाली के जीरकपुर स्थित बलटाना में पूर्व कांग्रेस पार्षद और मौजूदा AAP नेता नीतू चौधरी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मंगलवार और बुधवार की रात बाइक सवार दो हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए करीब 8 गोलियां चलाईं। गोलियों के निशान घर की दीवारों और गेट पर मिले हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रात करीब ढाई बजे हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब ढाई बजे की है। आरोप है कि बाइक पर सवार दो युवक नीतू चौधरी के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने घर से बाहर निकलकर हमलावरों को देखने की कोशिश की, तब तक दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

गैंगस्टर डोनी बल गैंग से धमकियां मिलने का दावा
नीतू चौधरी के परिजनों का कहना है कि परिवार को काफी समय से गैंगस्टर डोनी बल गैंग की ओर से धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। अब घर पर हुई फायरिंग के बाद परिवार की ओर से पहले मिल रही धमकियों का मामला भी चर्चा में है। हालांकि, फिलहाल फायरिंग की घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और गोलियों के खोल बरामद किए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है, ताकि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों से जुड़े सुराग मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *