Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

ज़िला जालंधर में कुल 15,25,450 वोटर, अंतिम वोटर सूची प्रकाशित

 

भारत इंफो,  जालंधर

भारत चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 की प्रक्रिया मुकम्मल होने उपरान्त ज़िला जालंधर की अंतिम वोटर सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसके मुताबिक ज़िले में 15,25,450 वोटर है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर द्वारा अंतिम प्रकाशन उपरान्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को वोटर सूची की हार्ड कॉपी और बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी मुहैया करवाई गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्तूबर 2026 को योग्यता तिथि मानते हुए अंतिम वोटर सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशन 13 अगस्त 2026 को की गई थी, जिस पर 12 सितंबर 2026 तक दावे व एतराज़ प्राप्त किए गए। उन्होंने बताया कि नोटिस चरण पर प्राप्त दावों और एतराज़ों का निपटारा 8 अक्तूबर 2026 तक किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन उपरान्त ज़िले में कुल वोटरों की गिनती 15,25,450 है, जिनमें 7,78,194 पुरुष, 7,47,203 महिला और 53 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अंतिम प्रकाशन उपरान्त हल्का फिल्लौर में 96,985 पुरुष, 91,014 महिला व 6 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,88,005 वोटर है। इसी तरह नकोदर में 92,521 पुरुष, 86,829 महिला, 4 थर्ड जेंडर समेत कुल 1,79,354, शाहकोट में 86,746 पुरुष, 81,641 महिला व 6 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,68,393 वोटर है। इसी तरह करतारपुर में 1,77,096 वोटर है, जिनमें 90,927 पुरुष, 86,164 महिला व 5 थर्ड जेंडर वोटर शामिल है। जालंधर पश्चिमी में 81,863 पुरुष, 81,540 महिला व 12 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,63,415 वोटर, जालंधर केंद्रीय में 73,856 पुरुष, 73,785 महिला, 4 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,47,645 वोटर है। जालंधर उत्तरी में कुल 1,68,009 वोटर है, जिनमें 84,824 पुरुष, 83,179 महिला व 6 थर्ड जेंडर वोटर शामिल है। जालंधर छावनी में 89,441 पुरुष, 87,192 महिला, 5 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,76,638 वोटर और आदमपुर में 81,031 पुरुष, 75,859 महिला व 5 थर्ड जेंडर वोटरों समेत कुल 1,56,895 वोटर है।

उन्होंने बताया कि अंतिम वोटर सूची मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ceopunjab.gov.in/index और ज़िला जालंधर की वेबसाइट http://jalandhar.nic.in पर देखी जा सकती है। इसके अलावा वोटर सूची ज़िला चुनाव दफ़्तर, विधानसभा चुनाव हलकों के दफ़्तर और संबंधित बूथ लेवल अधिकारी पास भी उपलब्ध है।

उन्होंने एस.आई.आर. प्रक्रिया को सफलतापूर्वक निपटाने के लिए सहयोग देने के लिए सारी राजनीतिक पार्टियों का धन्यवाद भी प्रकट किया। मीटिंग में चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *