Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास पीले लिफाफे में मिला असॉल्ट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भारत इंफो : अमृतसर में पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई के तहत एक बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लुहारका रोड के पास स्थित एक प्लॉट से भारी मात्रा में हथियार यानी एक असॉल्ट राइफल बरामद की है। इस मामले में थाना कंबो में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली थी पुख्ता सूचना
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 11 अक्टूबर को एएसआई सरवन सिंह पुलिस बल के साथ मीराकोट खुर्द इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में तैनात थे। इसी दौरान वहां मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने सूचना दी कि लुहारका रोड पर कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित एक खाली प्लॉट में कोई घातक हथियार या असलहा छिपाकर रखा गया है।

तलाशी अभियान के दौरान मिला पीले रंग का लिफाफा
सूचना मिलने पर एएसआई सरवन सिंह ने पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के संयुक्त दल के साथ बताए गए स्थान पर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित प्लॉट की गहन जांच के दौरान टीम को वहां से एक पीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें यह असॉल्ट राइफल छिपाई गई थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार यहां किसने और किस उद्देश्य से छुपाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *