भारत इंफो : शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 09:19 बजे से शुरू हो जाएगी, लेकिन उदया तिथि की मान्यता के चलते कलश स्थापना और पूजा की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। इस बार शक्ति की उपासना का यह महापर्व 20 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा और दुर्गा विसर्जन के साथ संपन्न होगा।
- कलश (घटस्थापना) स्थापना का शुभ मुहूर्त
पहले दिन घटस्थापना के लिए भक्तों को दो मुख्य शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं:
मुख्य सुबह का मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से सुबह 10:12 बजे तक (कुल अवधि: 3 घंटे 52 मिनट)।
अभिजीत मुहूर्त (दोपहर): सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।