Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पायलट और वेणुगोपाल कराएंगे परगट सिंह को पद ग्रहण 

 

भारत इंफो, जालंधर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह को पद ग्रहण कराने के लिए विशेष तौर पर चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। समारोह 11 अक्टूबर, रविवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित किया जाएगा।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, समारोह सुबह 10 बजे होगा। 2 अक्टूबर को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अब औपचारिक रूप से उनके पदभार संभालने की तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले सचिन पायलट अमृतसर में भी परगट सिंह के साथ धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *