Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

जालंधर में इंतकाल के बदले मांगे 3 हजार! तहसील कॉम्प्लेक्स में विजिलेंस ने पटवारी को दबोचा

भारत इंफो : जालंधर तहसील कॉम्प्लेक्स में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके कथित साथी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम दोनों को अपने साथ ले गई और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इंतकाल के बदले मांगे थे 3 हजार रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि इंतकाल करवाने के बदले पटवारी और उसके साथी द्वारा कथित तौर पर 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी विजिलेंस विभाग को दी।

दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। तय योजना के तहत आज तहसील कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी और उसके साथी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

विजिलेंस टीम दोनों को साथ ले गई
कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। फिलहाल विजिलेंस की ओर से मामले में आगे की जांच की जा रही है। रिश्वत की रकम और पूरे मामले को लेकर विभाग की विस्तृत कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *