Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

सचिन पायलट बने परगट सिंह के सारथी, अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज

भारत इंफो, अमृतसर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह वीरवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी मौजूद रहे।

अमृतसर पहुंचने के बाद एक खास तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब सचिन पायलट खुद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह उनके साथ आगे की सीट पर बैठे नजर आए। इस दृश्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का ध्यान आकर्षित किया।

सियासी हलकों में इस तस्वीर को प्रतीकात्मक अंदाज में “सचिन बने परगट के सारथी” के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं का यह साथ पंजाब कांग्रेस के नए नेतृत्व को लेकर भी एक सकारात्मक संदेश देता नजर आया।

परगट सिंह के अमृतसर दौरे के दौरान उनका विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने का कार्यक्रम है। वह श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ और डेरा बल्लां में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेंगे। वह सेंट पॉल चर्च भी जाएंगे।

2 अक्टूबर को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद परगट सिंह का यह पंजाब में पहला महत्वपूर्ण दौरा है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों के बाद अब अमृतसर से वह पंजाब में अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *