भारत इंफो, जालंधर : प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में माननीय हाई कोर्ट द्वारा CBI जांच के निर्देश दिए जाने पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होनी चाहिए तथा इसमें किसी भी तरह की देरी, राजनीतिक दबाव या जांच को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
I welcome the Hon’ble High Court’s decision in the corruption case linked to the Chief Minister’s Office. The investigation must now be fair, impartial, transparent and time-bound-with no delay, political pressure or attempt to dilute it.
Everyone responsible for causing loss to Punjab’s exchequer must be held accountable, regardless of how powerful or influential they may be.
@AamAadmiParty came to power promising to fight corruption and strengthen the Lokpal. If corruption has now reached from the MLA level to the Chief Minister’s Office, there must be complete accountability.
Punjab’s exchequer belongs to its people. Every rupee must be accounted for.
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) October 5, 2026
परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पंजाब के सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली या प्रभावशाली क्यों न हो। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और लोकपाल को मजबूत करने का वादा करती रही है। ऐसे में यदि भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप अब विधायक स्तर से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच रहे हैं, तो पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और सच्चाई सामने लाने के लिए जांच एजेंसी को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाना चाहिए। पंजाब का सरकारी खजाना प्रदेश की जनता का है और उसकी एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए।
परगट सिंह ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़नी चाहिए, ताकि यदि किसी स्तर पर सरकारी धन के नुकसान के लिए कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।