Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

Chandigarh School Bomb Threat : सेक्टर-15 से लेकर सेक्टर-45 तक खौफ

भारत इंफो : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में धमकी भरा संदेश मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर प्रभावित परिसरों में तत्काल गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

इन स्कूलों को निशाना बनाने की मिली धमकी
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जिन शिक्षण संस्थानों को धमकी भरा संदेश मिला है, उनमें शामिल हैं

  • एयरफोर्स स्कूल (सेक्टर-31)
  • सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-28)
  • डीएवी मॉडल स्कूल (सेक्टर-15)
  • सेंट स्टीफंस स्कूल (सेक्टर-45)
  • अजीत कर्मसिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (सेक्टर-41 और 45)
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल

बम निरोधक दस्ता तैनात, चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की विभिन्न टीमें, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और कैंपस के अंदर व आसपास के संवेदनशील हिस्सों की बारीकी से जांच की जा रही है।

धमकी की जांच में जुटी साइबर टीम
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी ईमेल, कॉल या किसी अन्य डिजिटल माध्यम से भेजी गई थी। पुलिस की साइबर और तकनीकी सेल संदेश के आईपी एड्रेस और स्रोत का पता लगाने में जुटी है, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत या केवल दहशत फैलाने का प्रयास (Hoax Call) तो नहीं है। अधिकारियों ने आम जनता और अभिभावकों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *