Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

पंजाब में DSP ऑफिस के बाहर गोलियां चलाकर अंदर घुसे युवक, पुलिस ने 2 को दबोचा

भारत इंफो : फाजिल्का के जलालाबाद में DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 3-4 बाइकों पर सवार युवक लाल बत्ती चौक की तरफ से पहुंचे और DSP लवदीप सिंह गिल के ऑफिस की तरफ फायरिंग की। घटना के बाद कुछ युवक कथित तौर पर ऑफिस के अंदर भी दाखिल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू और आकाश के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास से बरामद .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल DSP ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग में किया गया था या नहीं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।

एक या तीन राउंड फायरिंग, पुलिस कर रही जांच
SHO मोहित धवन ने बताया कि शुरुआती जानकारी में एक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, कुछ लोगों की ओर से तीन राउंड फायरिंग किए जाने का दावा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि DSP ऑफिस को निशाना बनाने के पीछे वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *