Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला शुरू : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

भारत इंफो : जालंधर में सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज के वार्षिक मेला शुरू हो चुका है। मेले में देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के कड़े पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धार्मिक समागम को लेकर प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मेला परिसर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।

CCTV कैमरों और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल के करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर के ठीक सामने एक हाई-टेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूरे इलाके में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, निगरानी पोस्ट, त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), एंटी-सबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेटल डिटेक्टर डोर और जैमर भी लगाए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मी और सादे कपड़ों में गुप्तचर तैनात रहेंगे।

नो-एंट्री जोन और रूट डायवर्जन लागू
श्रद्धालुओं की सहूलियत और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक बदलाव किए हैं। मंदिर के आसपास के संवेदनशील इलाकों को पूरी तरह से ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है, जहां किसी भी वाहन के जाने पर पाबंदी रहेगी। वाहनों के लिए अलग से निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर परिसर तक जाना होगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *