Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 गिरफ्तार… भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद

भारत इंफो : पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत जालंधर के नकोदर में पुलिस ने स्पेशल कासो ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में नशा प्रभावित इलाकों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, सुनसान जगहों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ हथियार, नकदी और एक कार भी बरामद की है।

नशा प्रभावित इलाकों और हॉटस्पॉट पर पुलिस की दबिश
जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि स्पेशल कासो ऑपरेशन के दौरान सब-डिवीजन नकोदर के नशा प्रभावित क्षेत्रों और नशे के हॉटस्पॉट की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने खाली मकानों, सुनसान स्थानों और अन्य संदिग्ध जगहों की भी जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों का वैरिफिकेशन किया गया और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस का फोकस नशे की बिक्री, सप्लाई और तस्करी से जुड़े लोगों पर रहा।

17 FIR दर्ज, 20 आरोपी गिरफ्तार
SSP विर्क के मुताबिक, नकोदर सब-डिवीजन के अलग-अलग थानों में कुल 17 FIR दर्ज की गई हैं और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर नकोदर में 6 FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिटी नकोदर में 6 FIR दर्ज हुईं और 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नूरमहल में 4 FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हेरोइन, नशीली गोलियां और हथियार बरामद
पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां और 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा 1 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त और 22 बोतल शराब भी पुलिस के हाथ लगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने .32 बोर की एक पिस्तौल, दो मैगजीन, एक जिंदा रौंद, 41 हजार रुपये की भारतीय करेंसी और एक आई-20 कार भी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *