Friday, September 18, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

Canada में पंजाबी परिवार में मचा कोहराम, पति ने बच्चों के सामने पत्नी की हत्या की

भारत इंफो : कनाडा के ओंटारियो में एक 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के समय घर में उनके दो बच्चे और मृतका की मां भी मौजूद थीं।

15 सितंबर की शाम हुई वारदात
यह घटना 15 सितंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओंटारियो की समरसाइड कम्यूनिटी के चैल्टन रोड इलाके में हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, उन्होंने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। कुछ ही देर बाद आरोपी की सास और दो बच्चों को घर से डरे हुए बाहर निकलते देखा गया। पड़ोसियों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर घायल अवस्था में महिला को बरामद किया।

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 41 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेकंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया गया है।

हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस
पड़ोसियों के अनुसार, मनदीप सिंह का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या से पहले घर में वास्तव में क्या हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *