Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

गुलजार सिंह मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

भारत इंफो : संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने SSP कार्यालय से मामले में अब तक की गई कार्रवाई और जांच की पूरी जानकारी मांगी है। हालांकि, हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल पंजाब सरकार को औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की गई। कोर्ट ने फिलहाल CBI जांच का आदेश देने के बजाय राज्य सरकार से जांच की स्थिति और अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

हाईकोर्ट ने कहा- मामले की उचित जांच जरूरी
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मामले की उचित तरीके से जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि जब मामले में एक मंत्री का नाम सामने आया है, तो इस स्तर पर जांच को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। राज्य सरकार को औपचारिक नोटिस जारी करने के बजाय मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसमें जांच की प्रगति और SSP कार्यालय की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी शामिल करने को कहा गया है।

दो अलग-अलग याचिकाओं पर हुई सुनवाई
गुलजार सिंह मामले में हाईकोर्ट के सामने दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई थीं। दोनों याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग रखी गई। हालांकि कोर्ट ने तत्काल CBI जांच के निर्देश नहीं दिए। हाईकोर्ट ने पहले पंजाब सरकार से मामले की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। अब सरकार की ओर से दाखिल की जाने वाली स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्यवाही तय हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *