Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, रिटायर्ड शिक्षक समेत पत्नी-बेटी और बेटे की मौत

भारत इंफो : बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, 23 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। मामले में पुलिस ने दो कजिन भाइयों मुग्धो और सिद्धार्थ को हिरासत में लिया है।

छत पर ड्रग लेने से रोकने पर विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर घर की छत पर बैठकर याबा नाम की नशीली ड्रग ले रहे थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों युवकों पर परिवार के चारों सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।

हत्या के बाद घर में खाना खाया और नहाया
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में ही खाना खाया और नहाया। इसके बाद घर बंद कर वहां से चले गए। शनिवार रात परिवार के चारों सदस्यों के शव बंद मकान से बरामद किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

रिटायर्ड शिक्षक थे गणपति चक्रवर्ती
मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 23 वर्षीय बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है। गणपति चक्रवर्ती रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे। वे पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह होम्योपैथी का काम भी कर रहे थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने दोनों कजिन भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ड्रग लेने से रोकने को हत्या की वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *